📌 यहाँ भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का वाईफाई कनेक्शन हटवाने हेतु हिंदी में आवेदन प्रस्तुत है। इसे अपने लेटरपैड या सादे कागज पर लिखकर, दिनांक डालकर BSNL कार्यालय, [जिला का नाम],में जमा करें:
प्रार्थना पत्र
सेवा में,
शाखा प्रबंधक
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
[जिला का नाम], बिहार।
विषय: वाईफाई कनेक्शन हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महाशय ,
सविनय निवेदन है कि मैं [अपना नाम] पिता – [पिता नाम], ग्राम – [गाँव का नाम ], वार्ड संख्या – [वार्ड संख्या], पोस्ट – [पोस्ट ऑफिस का नाम], थाना – [थाना का नाम], जिला – [जिला का नाम], पिन – [पिन कोड ] का निवासी हूँ। मेरे नाम से बीएसएनएल का वाईफाई कनेक्शन लिया गया था, जिसका विवरण निम्नलिखित है –
फोन नंबर: 06276xxxxxx
अकाउंट नंबर: 800xxxxxxx
आधार संख्या: xxxx xxxx xxxx
वर्तमान में मुझे इस कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है। अतः आपसे निवेदन है कि मेरे इस वाईफाई कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से हटाने की कृपा करें तथा इससे संबंधित सभी औपचारिक कार्यवाही पूर्ण कर दें, ताकि भविष्य में कोई बिल न बने।
इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।
दिनांक: ………………
आपका विश्वासी,
संलग्न :
(1) अंतिम बिल का छायाप्रति ; (अपना नाम)
(2) आधार र्काड का छायाप्रति ; मोबाइल: xxxxxxxxxx
(3) निवास प्रमाण पत्र का छायाप्रति ; पता: ग्राम – xxxxxx, वार्ड संख्या – xx,
पोस्ट – xxxxx, थाना – xxxxxxx,
जिला – xxxxxxxx, पिन – xxxxxxx।