Board Model Science Questions with Answers

03 Dec 2025 • 👁 87

1. समतल दर्पण की फोकल लंबाई होती है —

(A) शून्य
(B) नकारात्मक
(C) अनन्त
(D) धनात्मक
➡ उत्तर: (C) अनन्त

 

2. वास्तविक प्रतिबिंब दर्पण के किस ओर बनता है?

(A) दर्पण के पीछे
(B) दर्पण के आगे
(C) A और B दोनों
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (B) दर्पण के आगे

 

3. यदि आपतन कोण 30° हो, तो परावर्तित तथा आपतित किरणों के बीच कोण कितना होगा?

(A) 30°
(B) 15°
(C) 120°
(D) 60°
➡ उत्तर: (D) 60°

 

4. यदि आपतित प्रकाश की गति C हो, तो परावर्तित प्रकाश की गति क्या होगी?

(A) C/4
(B) C/3
(C) C/2
(D) C
➡ उत्तर: (D) C

 

5. कार्तीय चिह्न परंपरा में मूल बिंदु कहाँ लिया जाता है?

(A) फोकस पर
(B) वक्रता केंद्र पर
(C) ध्रुव पर
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (C) ध्रुव पर

 

6. प्रकाश जब घने से विरल माध्यम में जाता है, तो उसकी चाल—

(A) बढ़ती है
(B) घटती है
(C) समान रहती है
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (A) बढ़ती है

 

7. अपवर्तन में कौन-सी राशि बदलती है?

(A) आवृत्ति
(B) तरंगदैर्घ्य
(C) रंग
(D) A और B दोनों
➡ उत्तर: (B) तरंगदैर्घ्य

 

8. 50 cm फोकल लंबाई वाले लेंस की शक्ति है—

(A) 0.5 D
(B) 2 D
(C) 1 D
(D) 5 D
➡ उत्तर: (B) 2 D

 

9. तैलीय कागज होता है—

(A) पारदर्शी
(B) अपारदर्शी
(C) अर्ध-पारदर्शी
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (C) अर्ध-पारदर्शी

 

10. प्रकाश की न्यूनतम चाल होती है—

(A) जल में
(B) निर्वात में
(C) काँच में
(D) वायु में
➡ उत्तर: (C) काँच में

 

11. मानव नेत्र में प्रतिबिंब कहाँ बनता है?

(A) कॉर्निया
(B) आइरिस
(C) पुतली
(D) रेटिना
➡ उत्तर: (D) रेटिना

 

12. नेत्र का पारदर्शी अग्र भाग कहलाता है—

(A) आइरिस
(B) कॉर्निया
(C) लेंस
(D) रेटिना
➡ उत्तर: (B) कॉर्निया

 

13. बाइफोकल लेंस किस दोष को सुधारता है?

(A) निकट दृष्टि दोष
(B) दूर दृष्टि दोष
(C) प्रेसबायोपिया
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (C) प्रेसबायोपिया

 

14. रॉड कोशिकाएँ संवेदनशील होती हैं—

(A) रंग
(B) तेज रोशनी
(C) मंद रोशनी
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (C) मंद रोशनी

 

15. ब्लाइंड स्पॉट में नहीं होते—

(A) कॉर्निया
(B) रॉड और कोन
(C) पुतली
(D) लेंस
➡ उत्तर: (B) रॉड और कोन

 

16. फ्यूज़ किस प्रभाव पर कार्य करता है?

(A) चुंबकीय
(B) ऊष्मीय
(C) रासायनिक
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (B) ऊष्मीय

 

17. किस यंत्र में + और – चिह्न नहीं होते?

(A) एमीटर
(B) वोल्टमीटर
(C) कॉइल
(D) इलेक्ट्रिक सेल
➡ उत्तर: (C) कॉइल

 

18. वाट (W) किसके बराबर होता है?

(A) J/s
(B) J/sec²
(C) J⁻¹s⁻¹
(D) J⁻²s⁻²
➡ उत्तर: (A) J/s

 

19. इलेक्ट्रिक हीटर की तार की कुण्डली किसकी बनी होती है?

(A) तांबा
(B) जिंक
(C) टंगस्टन
(D) नाइक्रोम
➡ उत्तर: (D) नाइक्रोम

 

20. कार्य करने की क्षमता कहलाती है—

(A) बल
(B) शक्ति
(C) ऊर्जा
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (C) ऊर्जा

 

21. धारा का चुंबकीय प्रभाव किसने खोजा?

(A) ओर्स्टेड
(B) एंपियर
(C) बोहर
(D) फैराडे
➡ उत्तर: (A) ओर्स्टेड

 

22. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ होती हैं—

(A) कल्पनात्मक
(B) वास्तविक
(C) A और B दोनों
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (A) कल्पनात्मक

 

23. विद्युत धारा उत्पन्न करने वाला उपकरण है—

(A) जनरेटर
(B) गैल्वेनोमीटर
(C) एमीटर
(D) मोटर
➡ उत्तर: (A) जनरेटर

 

24. शॉर्ट सर्किट में परिपथ का प्रतिरोध—

(A) नहीं बदलता
(B) काफी घटता है
(C) बहुत बढ़ता है
(D) कोई नहीं
➡ उत्तर: (B) काफी घटता है

 

25. नाभिकीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आवश्यक तत्व—

(A) हीलियम
(B) एल्युमिनियम
(C) यूरेनियम
(D) क्रोमियम
➡ उत्तर: (C) यूरेनियम

26. प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत है—

(A) कोयला
(B) सूर्य
(C) जल
(D) लकड़ी
उत्तर: (B) सूर्य

 

27. निम्न में से किसका अर्थ 'जल' होता है?

(A) पेट्रो
(B) टर्बो
(C) नाइट्रो
(D) हाइड्रो
उत्तर: (D) हाइड्रो

 

28. कौन-सा युग्म एकल विस्थापन अभिक्रिया दर्शाता है?

(A) NaCl विलयन + तांबा
(B) MgCl₂ विलयन + तांबा
(C) FeSO₄ विलयन + चाँदी
(D) AgNO₃ विलयन + तांबा
उत्तर: (D) AgNO₃ विलयन + तांबा

 

29. सब्जियों का सड़कर कम्पोस्ट बनना किस अभिक्रिया का उदाहरण है?

(A) उष्माशोषी
(B) उष्माक्षेपी
(C) विस्थापन
(D) कोई नहीं
उत्तर: (B) उष्माक्षेपी

 

30. निम्न में से कौन-सी ऑक्सीकरण अभिक्रिया नहीं है?

(A) दहन
(B) श्वसन
(C) भोजन पाचन
(D) अवक्षेपण
उत्तर: (D) अवक्षेपण

 

31. ग्लूकोज़ का रासायनिक सूत्र है—

(A) C₂H₅OH
(B) C₆H₆O₆
(C) C₆H₁₂O₆
(D) C₆H₆
उत्तर: (C) C₆H₁₂O₆

 

32. निम्न में से कौन-सी समीकरण संतुलित नहीं है?

(A) 2H₂ + O₂ → 2H₂O
(B) 2KClO₃ → 2KCl + 3O₂
(C) H₂ + Cl₂ → 2HCl
(D) Pb(NO₃)₂ → PbO + NO₂ + O₂
उत्तर: (D) Pb(NO₃)₂ → PbO + NO₂ + O₂

 

33. एक विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, उसका pH क्या होगा?

(A) 4
(B) 11
(C) 7
(D) 5
उत्तर: (B) 11

 

34. फ़िलॉसॉफर वूल क्या है?

(A) ZnSO₄
(B) ZnCl₂
(C) ZnO
(D) ZnS
उत्तर: (C) ZnO

 

35. कौन-सी गैस चूना पानी को दूधिया करती है?

(A) Cl₂
(B) O₂
(C) NO₂
(D) CO₂
उत्तर: (D) CO₂

 

36. मधुमक्खी के डंक में कौन-सा अम्ल होता है?

(A) मेथेनोइक
(B) एथेनोइक
(C) साइट्रिक
(D) ऑक्सैलिक
उत्तर: (A) मेथेनोइक

 

37. Plaster of Paris का रासायनिक सूत्र है—

(A) CaSO₄·5H₂O
(B) CaSO₄·½H₂O
(C) CaSO₄·2H₂O
(D) CaSO₄·H₂O
उत्तर: (B) CaSO₄·½H₂O

 

38. अम्ल तथा क्षार अभिक्रिया कर बनाते हैं—

(A) प्रबल क्षार
(B) प्रबल अम्ल
(C) लवण
(D) कोई नहीं
उत्तर: (C) लवण

 

39. किस तत्व में संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या सर्वाधिक है?

(A) Si
(B) Al
(C) P
(D) Na
उत्तर: (C) P

 

40. क्यूप्राइट किस धातु का अयस्क है?

(A) Hg
(B) Zn
(C) Cu
(D) Al
उत्तर: (C) Cu

 

41. ऑक्सीजन की संयोजकता है—

(A) 1
(B) 0
(C) 2
(D) 3
उत्तर: (C) 2

 

42. सल्फर का परमाणु क्रमांक है—

(A) 14
(B) 15
(C) 16
(D) 17
उत्तर: (C) 16

 

43. /CO\ समूह कहलाता है—

(A) ऐल्डिहाइड
(B) ईथर
(C) ऐल्कोहॉल
(D) कार्बोनिल
उत्तर: (D) कार्बोनिल

 

44. वेल्डिंग में किस गैस का प्रयोग होता है?

(A) मिथेन
(B) एथाइन
(C) एथेन
(D) एथीन
उत्तर: (B) एथाइन

 

45. कार्बन आवर्त सारणी के किस समूह में है?

(A) 3
(B) 6
(C) 13
(D) 14
उत्तर: (D) 14

 

46. एथाइन में C–C परमाणुओं के बीच कितने सहसंयोजक बंध होते हैं?

(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 3
उत्तर: (C) 3

 

47. सर्वाधिक अभिक्रियाशील हैलोजन कौन है?

(A) F
(B) Cl
(C) Br
(D) I
उत्तर: (A) F

 

48. आवर्त सारणी में कितने आवर्त (Periods) होते हैं?

(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
उत्तर: (C) 7

 

49. पोटैशियम (Z=19) की संयोजकता क्या है?

(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर: (A) 1

 

50. आधुनिक आवर्त सारणी में कितने समूह (Columns) हैं?

(A) 7
(B) 10
(C) 16
(D) 18
उत्तर: (D) 18

 

51. निम्न प्रतीकों में से कौन धातु है?

(A) ¹⁹₉A
(B) ²⁴₁₂B
(C) ¹²₆C
(D) ¹⁶₈D
उत्तर: (B) ²⁴₁₂B (Mg—धातु)

 

52. वन आधारित उद्योग है—

(A) कागज
(B) लकड़ी
(C) लाख
(D) सभी
उत्तर: (D) सभी

 

53. जड़ों तक पानी पहुँचाने की तकनीक है—

(A) वर्षा जल से
(B) यांत्रिक छिड़काव
(C) ड्रिप सिंचाई
(D) नहर सिंचाई
उत्तर: (C) ड्रिप सिंचाई

 

54. चिपको आंदोलन प्रारंभ हुआ—

(A) 1971
(B) 1973
(C) 1981
(D) 1988
उत्तर: (B) 1973

 

55. कवक में कौन-सी पोषण विधि पाई जाती है?

(A) सैप्रोट्रॉफिक
(B) स्वपोषी
(C) होलोज़ोइक
(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) सैप्रोट्रॉफिक

 

56. किस पदार्थ को जैविक प्रक्रिया द्वारा विघटित किया जा सकता है?

(A) मृत पत्ते
(B) पॉलिथीन
(C) रबर
(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) मृत पत्ते

 

57. मनुष्य में पाचन क्रिया प्रारंभ होती है—

(A) मुखगुहा
(B) ग्रसनी
(C) आमाशय
(D) छोटी आँत
उत्तर: (A) मुखगुहा

 

58. जीवों में पाए जाने वाले जैविक प्रक्रियाएँ हैं—

(A) श्वसन
(B) पोषण
(C) प्रजनन
(D) सभी
उत्तर: (D) सभी

 

59. किण्वन किसमें होता है?

(A) हाइड्रा
(B) अमीबा
(C) यीस्ट
(D) कोई नहीं
उत्तर: (C) यीस्ट

 

60. वायवीय श्वसन में कौन-सी गैस ली जाती है?

(A) CO₂
(B) SO₂
(C) N₂
(D) O₂
उत्तर: (D) O₂

 

61. कोशिकीय ईंधन कहलाता है—

(A) वसा
(B) प्रोटीन
(C) ग्लूकोज़
(D) कोई नहीं
उत्तर: (C) ग्लूकोज़

 

62. पौधों में वाष्पोत्सर्जन मुख्यतः किस भाग में होता है?

(A) फूल
(B) तना
(C) पत्तियाँ
(D) सभी
उत्तर: (C) पत्तियाँ

 

63. मानव हृदय किस तंत्र का भाग है?

(A) पाचन
(B) श्वसन
(C) उत्सर्जन
(D) परिसंचरण तंत्र
उत्तर: (D) परिसंचरण तंत्र

 

64. रक्त का थक्का बनने में सहायता करता है—

(A) RBC
(B) फाइब्रिनोजेन
(C) लसीका
(D) ऑक्सीहीमोग्लोबिन
उत्तर: (B) फाइब्रिनोजेन

 

65. पौधों के अपशिष्ट पदार्थ संग्रहित होते हैं—

(A) छाल
(B) कोशिकीय रिक्तिकाएँ
(C) पत्तियाँ
(D) सभी
उत्तर: (D) सभी

 

66. अमीनो अम्ल के विघटन से बनता है—

(A) CO₂
(B) SO₂
(C) NH₃
(D) CO
उत्तर: (C) NH₃

 

67. गुर्दे का मुख्य कार्य है—

(A) पाचन
(B) उत्सर्जन
(C) प्रजनन
(D) ATP निर्माण
उत्तर: (B) उत्सर्जन

 

68. पौध हार्मोन कौन है?

(A) इंसुलिन
(B) थाइरॉक्सिन
(C) एस्ट्रोजन
(D) साइटोकाइनिन
उत्तर: (D) साइटोकाइनिन

 

69. फल पकने का हार्मोन है—

(A) ऑक्सिन
(B) जिबरेलिन
(C) एथिलीन
(D) कोई नहीं
उत्तर: (C) एथिलीन

 

70. मानव में कपाल तंत्रिकाओं की संख्या होती है—

(A) 12 युग्म
(B) 31 युग्म
(C) 10 युग्म
(D) 24 युग्म
उत्तर: (A) 12 युग्म

 

71. रक्तचाप नियंत्रित करता है—

(A) थाइमस
(B) अग्न्याशय
(C) अधिवृक्क
(D) वृषण
उत्तर: (C) अधिवृक्क

 

72. हाइड्रा में प्रजनन किस विधि से होता है?

(A) द्विखंडन
(B) कली बनना
(C) लैंगिक
(D) सभी
उत्तर: (B) कली बनना

 

73. पुष्प का नर प्रजनन अंग है—

(A) पुंकेसर
(B) दल
(C) वर्तिकाग्र
(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) पुंकेसर

 

74. शुक्राणु बनते हैं—

(A) गर्भाशय
(B) मूत्राशय
(C) अंडाशय
(D) वृषण
उत्तर: (D) वृषण

 

75. जीवन के उद्भव से पूर्व पृथ्वी पर कौन-सी गैस नहीं थी?

(A) CO₂
(B) NO₂
(C) O₂
(D) सभी
उत्तर: (C) O₂

 

76. आर्कियोप्टेरिक्स के बारे में सत्य कथन है—

(A) यह एक जीवाश्म है
(B) इसके जबड़ों में दाँत और उँगलियों में नाखून थे
(C) इसके पंख और पंखुरियाँ थीं
(D) सभी
उत्तर: (D) सभी

 

77. कौन-से जीव अपना लिंग बदल सकते हैं?

(A) घोंघे
(B) कुछ सरीसृप
(C) पक्षी
(D) मधुमक्खी
उत्तर: (A) घोंघे

 

78. पर्यावरण में शामिल है—

(A) जलमंडल
(B) स्थलमंडल
(C) वायुमंडल
(D) सभी
उत्तर: (D) सभी

 

79. मैदान पारिस्थितिकी तंत्र में मेंढक किस प्रकार का उपभोक्ता है?

(A) प्राथमिक
(B) द्वितीयक
(C) तृतीयक
(D) चतुर्थक
उत्तर: (B) द्वितीयक

 

80. कौन-सा पदार्थ गैर-जैव-अवक्रमणीय है?

(A) DDT
(B) कागज
(C) गंदा जल
(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) DDT

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

 

PHYSICS (Questions 1–8 Short, 9–10 Long)

 

1. आवर्धन (Magnification) क्या है?

उत्तर:
किसी दर्पण या लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब के आकार और वस्तु के आकार के अनुपात को आवर्धन कहते हैं।

Magnification(m)== 

जहाँ h' = प्रतिबिंब ऊँचाई, h = वस्तु ऊँचाई, v = प्रतिबिंब दूरी।

 

2. अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहते हैं?

उत्तर:
अवतल लेंस से गुजरने वाली समांतर किरणें अपसारित (दूर-दूर) हो जाती हैं, अर्थात वे लेंस से बाहर जाने पर फैलती हैं। इसलिए इसे Diverging lens कहते हैं।

 

3. पार्श्व विस्थापन क्या है?

उत्तर:
जब प्रकाश की किरण एक समतल काँच पट्टी से होकर गुजरती है, तो अपवर्तन के कारण किरण अपने मूल पथ से थोड़ा खिसक जाती है। इसे ही Lateral Displacement कहते हैं।

 

4. विद्युत धारा की तीव्रता की परिभाषा।

उत्तर:
किसी चालक के अनुप्रस्थ कटाव से प्रति सेकंड बहने वाले आवेश की मात्रा धारा की तीव्रता कहलाती है।

I= 

 

5. धारा के ऊष्मीय प्रभाव किन-किन पर निर्भर करता है?

उत्तर:
(i) धारा (I) की तीव्रता
(ii) चालक का प्रतिरोध (R)
(iii) धारा प्रवाह का समय (t)
चार्ल्स का नियम:

H=

 

6. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण क्या है?

उत्तर:
जब किसी चालक या कुण्डली में चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन से विद्युत वाहक बल (EMF) उत्पन्न होता है, तो इस घटना को विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण कहते हैं। (फैराडे का सिद्धांत)

 

7. मैक्सवेल का दायाँ हाथ नियम।

उत्तर:
यदि दायाँ हाथ इस प्रकार फैलाएँ कि अँगूठा चाल दिशा में, उंगलियाँ चुंबकीय क्षेत्र दिशा में हों, तो हथेली का धक्का धारा की दिशा बताता है।

 

8. अच्छा ऊर्जा स्रोत क्या है?

उत्तर:
ऐसा स्रोत जो—
• प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो
• सस्ता हो
• पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचाए
• उच्च ऊष्मा दे
• आसानी से परिवहन योग्य हो
उसे अच्छा ऊर्जा स्रोत कहते हैं।

 

LONG ANSWER – PHYSICS

 

9. उत्तल और अवतल लेंस के प्रथम व द्वितीय फोकस (रे आरेख सहित).

उत्तर (संक्षिप्त बिंदुवार):

(A) उत्तल लेंस (Convex Lens)

प्रथम फोकस (F₁): वह बिंदु जहाँ से आने वाली समांतर किरणें लेंस से गुजरकर एक बिंदु पर एकत्रित होती हैं।
द्वितीय फोकस (F₂): वह बिंदु जहाँ से किरणें अपसारित होती प्रतीत हों ताकि लेंस से निकलने पर वे समांतर बनें।

(B) अवतल लेंस (Concave Lens)

1  प्रथम फोकस: वह बिंदु जहाँ से किरणें गुजरने पर लेंस से निकलकर समांतर बनती हैं।
2  द्वितीय फोकस: वह बिंदु जहाँ आने वाली समांतर किरणें लेंस से अपसारित होकर उनकि प्रतितिकर्ण पीछे के फोकस से गुजरती प्रतीत होती हैं।

रे-डायग्राम में:
✓ उत्तल: किरणें मिलती हैं
✓ अवतल: किरणें फैलती हैं

 

10. श्रेणी (Series) और समांतर (Parallel) संयोजन का तुल्य प्रतिरोध (Derivation)

(A) Series संयोजन

R=R1+R2+R3+….

 (B) Parallel संयोजन

1/R=1/R1+1/R2+1/R3​ 

 

CHEMISTRY (Short Answers 11–18)

 

11. संयोजन अभिक्रिया क्या है?

उत्तर:
जब दो या अधिक पदार्थ मिलकर एक नया उत्पाद बनाते हैं, उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:

2H2+O2→2H2O2 

 

12. दुर्गन्धन (Rancidity) क्या है? उदाहरण दें।

उत्तर:
घी/तेल आदि का हवा के संपर्क में आकर खराब हो जाना रैंकिडिटी कहलाता है।
उदाहरण: पुराना तेल या चिप्स का स्वाद बिगड़ जाना।

 

13. सोडियम कार्बोनेट खारे पानी को कैसे नरम करता है?

उत्तर:
सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃) कठोर जल में उपस्थित Ca²⁺ तथा Mg²⁺ आयनों के साथ अभिक्रिया कर अघुलनशील कैल्शियम/मैग्नीशियम कार्बोनेट बनाता है, जिससे पानी नरम बन जाता है।

 

14. आसुत जल चालक क्यों नहीं, जबकि वर्षा जल चालक है?

उत्तर:
आसुत जल में कोई आयन नहीं होता इसलिए विद्युत धारा प्रवाहित नहीं करता।
वर्षा जल में घुली CO₂ → कार्बोनिक अम्ल → आयन उत्पन्न करता है इसलिए चालक है।

 

15. रोस्टिंग (Roasting) क्या है?

उत्तर:
सल्फाइड अयस्क को हवा में गरम कर धातु ऑक्साइड में बदलने की प्रक्रिया रोस्टिंग है।
उदाहरण:

2ZnS+3O2→2ZnO+2SO2

 

16. पेंटेन के समावयवी (Isomers) नाम व संरचना।

उत्तर:
Pentane (C₅H₁₂) के 3 isomers होते हैं—

n-Pentane

Iso-pentane

Neo-pentane

 

17. धातुएँ इलेक्ट्रॉन खोकर धनायन क्यों बनाती हैं?

उत्तर:
• आयनीकरण ऊर्जा कम
• इलेक्ट्रॉन ढीले बंधे
• स्थिर गैस विन्यास प्राप्त करने की प्रवृत्ति
इसलिए धातुएँ इलेक्ट्रॉन खोकर कैटायन बनाती हैं।

 

18. वन्यजीव संरक्षण के उपाय।

उत्तर:
• राष्ट्रीय उद्यान/ अभयारण्य
• अवैध शिकार पर रोक
• वन कटाई रोकना
• जन जागरूकता
• संकटग्रस्त प्रजातियों का संरक्षण

 

LONG ANSWER – CHEMISTRY

 

19. प्राकृतिक संकेतक क्या हैं? अम्ल/क्षार की जाँच कैसे करते हैं?

उत्तर:
जो प्राकृतिक पदार्थ अम्ल और क्षार में भिन्न रंग देते हैं, वे प्राकृतिक संकेतक कहलाते हैं।
उदाहरण—
• हल्दी
• लाल गोभी
• जामुन
• गुलाब

जाँच:

अम्ल में हल्दी → पीली

क्षार में हल्दी → लाल

लाल गोभी का रस:
अम्ल → लाल,
क्षार → हरा/नीला

 

20. धातु और अधातु में अंतर (Physical + Chemical)

उत्तर (पाँच महत्वपूर्ण अंतर):

धातुअधातु
चमकीले होते हैंनहीं चमकते
विद्युत चालकचालक नहीं
तन्य/आघातवर्ध्यभंगुर
इलेक्ट्रॉन खोते हैंइलेक्ट्रॉन प्राप्त करते हैं
क्षारीय ऑक्साइड बनातेअम्लीय/न्यूट्रल ऑक्साइड


 

 

BIOLOGY (Short Answers 21–28)

 

21. विली (Villi) क्या हैं? कार्य?

उत्तर:
छोटी आँत की भीतरी सतह पर उँगली जैसे उभार विली कहलाते हैं।
कार्य: पोषक तत्वों का अवशोषण।

 

22. रन्ध्र (Stomata) क्या हैं और कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर:
पत्तियों की निचली सतह पर स्थित सूक्ष्म छिद्रों को स्टोमाटा कहते हैं।
कार्य: गैसों का आदान-प्रदान, वाष्पोत्सर्जन।

 

23. एककोशिकीय जीवों में अपशिष्ट पदार्थ कैसे निकलते हैं?

उत्तर:
विसरण (Diffusion) द्वारा झिल्ली से बाहर निकल जाते हैं।

24. डायलिसिस क्या है?

उत्तर:
रक्त से अपशिष्ट पदार्थों को कृत्रिम रूप से अलग करने की प्रक्रिया डायलिसिस कहलाती है। यह गुर्दे के खराब होने पर किया जाता है।

 

25. पुंकेसर व स्त्रीकेसर के कार्य।

उत्तर:
Androecium (पुंकेसर): परागकण बनाता है (नर जनन अंग)।
Gynoecium (स्त्रीकेसर): बीजांड/फल बनाता है (मादा जनन अंग)।

 

26. न्यूरोट्रांसमीटर क्या है?

उत्तर:
तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संदेश (nerve impulse) ले जाने वाले रसायन न्यूरोट्रांसमीटर कहलाते हैं। जैसे—डोपामिन, एसिटाइलकोलाइन।

 

27. समजात (Homologous) व असमजात (Analogous) अंग।

उत्तर:
Homologous:संरचना समान, कार्य भिन्न (उदा.—मानव हाथ & चमगादड़ पंख)
Analogous:कार्य समान, संरचना भिन्न
(उदा.—तितली पंख & पक्षी पंख)

 

28. उत्पादक (Producer) क्या है?

उत्तर:
वे जीव जो सूर्य के प्रकाश से अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, उत्पादक कहलाते हैं।
उदाहरण: हरे पौधे, शैवाल।

 

LONG ANSWER – BIOLOGY

 

29. पोषण क्या है? जीवों में पाए जाने वाले पोषण के प्रकार।

उत्तर:
भोजन प्राप्त कर उसे उपयोग योग्य ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया पोषण कहलाती है।

पोषण के प्रकार—

स्वपोषी (Autotrophic) — पौधे
2 परपोषी (Heterotrophic)
• परजीवी
• सहजीवी
• मृतोपजीवी
• होलोज़ोइक (मनुष्य)

 

30. लैंगिक और अलैंगिक प्रजनन में 5 अंतर।

लैंगिकअलैंगिक
नर-मादा आवश्यकएक जीव पर्याप्त
विविधता पैदा होती हैविविधता नहीं
धीमी प्रक्रियातेज प्रक्रिया
गैमीट बनते हैंगैमीट नहीं बनते
उदाहरण: मनुष्यउदाहरण: हाइड्रा, अमीबा

 

 

 

Disclaimer: यह प्रश्न–उत्तर संग्रह केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। इसमें दिए गए सभी उत्तर संबंधित बोर्ड के मॉडल पेपर, सामान्य पाठ्यपुस्तकों, तथा उपलब्ध शैक्षणिक स्रोतों के आधार पर तैयार किए गए हैं। यह किसी भी बोर्ड, संस्था या परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक (Official) उत्तर या प्रमाणित समाधान नहीं है। इस ब्लॉग में दिए गए उत्तर छात्र की समझ बढ़ाने और अभ्यास में सहायता के लिए हैं। वास्तविक परीक्षा में प्रश्नों/उत्तर के स्वरूप में परिवर्तन संभव है। पाठक अपने विवेक से इन समाधानों का उपयोग करें। इस सामग्री के आधार पर किसी भी प्रकार की सफलता, अंक, परिणाम या लाभ–हानि की पूर्ण गारंटी नहीं दी जा सकती। यदि किसी उत्तर में त्रुटि या सुधार का सुझाव हो, कृपया सूचित करें—ताकि सामग्री को बेहतर बनाया जा सके। सभी प्रश्न, समाधान और सामग्री शैक्षणिक उपयोग के लिए हैं, तथा कॉपीराइट सुरक्षित है। बिना अनुमति पुनर्प्रकाशन या वितरण प्रतिबंधित है।

💬 Comments
Comment करने के लिए Login करें
🔔